The Bare Truth

केंद्रीय मंत्री शाह ने 'अमर वाटिका' में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले, कहा- बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा...

18 May 2026  

केंद्रीय मंत्री शाह ने 'अमर वाटिका' में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले, कहा- बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा...

Share this post with:

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान आज जगदलपुर स्थित 'अमर वाटिका' पहुंचकर माओवाद के विरुद्ध संघर्ष में अपने प्राणों की आहुति देने वाले 1,000 से अधिक शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

केंद्रीय मंत्री शाह ने 'अमर वाटिका' में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले, कहा- बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा...

इस भावुक क्षण में उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहे।
केंद्रीय गृहमंत्री ने सुरक्षाबलों के जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बस्तर में शांति, सुरक्षा और विकास के लिए हमारे जवानों का बलिदान अविस्मरणीय है, जो कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने साफ किया कि केंद्र और राज्य सरकार बस्तर से माओवाद के समूल उन्मूलन और विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

इस दौरान श्री शाह ने बीजापुर नक्सली हमले में शहीद हुए जवान कालेंद्र प्रसाद नायक और पवन कुमार मंडावी के परिजनों के बीच बैठकर उनका दुख साझा किया और उन्हें सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवानों के अदम्य साहस को नमन करते हुए कहा कि राज्य सरकार शहीद परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है।
 
Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web